जयपुर में ब्लैकमेल कर युवती से रेप, अरेस्ट:धोखे से घर पर मिलने बुलाया, विरोध पर शादी का किया वादा

जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने आरोपी दोस्त ने उसे अपने घर बुलाया था। विरोध करने पर शादी का वादा कर आरोपी ने रेप किया। शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया। बजाज नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोस्त को अरेस्ट किया है। ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- 28 साल की पीड़िता सांगानेर की रहने वाली है। आरोपी युवक उसके गांव में पड़ोसी है। पड़ोसी होने के कारण दोनों आपस में दोस्त थे। 20 दिसम्बर को पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया- दिसम्बर-2021 में आरोपी दोस्त ने स्टडी नोट्स देने के बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाया। धोखे से बुलाकर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर परिवारवालों को मारने की धमकी देकर रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। शादी का झांसा देकर गोद भराई कराकर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने बजाज नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच के बाद आरोपी दोस्त को अरेस्ट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *