जयपुर में मंदिर के दानपात्रों से चोरी-VIDEO:6 दानपात्र तोड़कर रुपए चुराए, CCTV में कैद हुई वारदात, यहां पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें

जयपुर में एक मंदिर में रखे 6 दानपात्रों से चोर ने रुपए चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी नवल किशोर शर्मा ने इस संबंध में जवाहर नगर थाना में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। वारदात जवाहर नगर स्थित गीता मंदिर में बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई। जवाहर नगर थाना पुलिस ने बताया- शिकायत के अनुसार मंदिर में एक चोर घुसा और वहां रखे 6 दानपात्रों को तोड़कर भगवान को चढ़ाई राशि चुरा ले गया। आरोपी ने एक-एक कर सभी दानपात्रों को तोड़ा और रुपए लेकर मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूजा के लिए पहुंचे तो वारदात का पता चला
पुजारी नवल किशोर शर्मा ने बताया- सुबह करीब 5 बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले। अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और दानपात्र टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें चोरी करते हुए चोर नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *