जयपुर में माधुरी ने एक,दो तीन गाने पर किया डांस:बोली- मुझे रील बनाना बहुत पसंद, मृत्युदंड मेरे लिए यादगार फिल्म

आईफा अवार्ड ही हिस्सा लेने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने दर्शकों की डिमांड पर अपने फेमस सॉन्ग 1 2 3 पर डांस करके दिखाया। वह शुक्रवार को मानसरोवर के हयात होटल में हुए टॉक शो ‘द जर्नी ऑफ वीमेन इन सिनेमा’को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने बॉलीवुड जर्नी पर खुलकर बातचीत की। बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के एक्सपीरियंस भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि- मैंने शादी के बाद अच्छे से अपनी जिंदगी को जिया है। मेरे पार्टनर बहुत अच्छे है। फैमिली, हाउस हसबैंड इन सबके साथ रहना किसी सपने को तरह है। मुझे अपने करियर में बहुत अच्छे रोल करने का मौका मिला। मृत्युदंड जैसी आर्ट फिल्म भी मैंने की। जो मेरे जीवन की एक यादगार फिल्म है। उन्होंने कहा कि जब मैंने मृत्युदंड की तो लोगों ने मुझे वह रोल करने से रोक था। उन्हें लगता था, वह मेरे करियर के लिए ठीक नहीं है। लेकिन उस वक्त मैंने वह फिल्म की। जो मेरे करियर में काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। माधुरी ने कहा- आजकल सिर्फ मूवी स्टार ही नहीं है। बल्कि, ट्विटर स्टार, इंस्टा स्टार के साथ ही सोशल मीडिया स्टार हैं। मुझे भी रील बनना काफी पसंद है। वहीं फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने कहा- हम लोग रेंट पर रहते थे। तब सोचा था बॉम्बे जाकर फिल्में बनाएंगे। तब सोचते थे एक दिन प्रोड्यूसर बने। उसके बाद धीरे धीरे फिल्म बनने की पूरी प्रोसेस को समझा। उसकी वजह से आज यहां तक पहुंची हूं। मैंने 27 साल में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और 29 साल में लंच बॉक्स के डिस्ट्रीब्यूशन का काम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *