जयपुर दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी इलाके में मिथेनॉल से भरा टैंकर पलटा गया है। चंदवाजी के सेवन माता मंदिर के पास हुई इस घटना के बाद जयपुर से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सिविल डिफेंस की टीम को भी तैनात किया गया है। टीम गैस रिसाव रोकने के प्रयास में जुटी है। दिन में करीब 2.30 बजे हुई घटना के बाद दोनों तरफ के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। स्थानीय निवासी मुकेश जाट ने बताया- ट्रक के आगे अचानक गाय आ गई थी। गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। खबर अपडेट की जा रही है…


