जयपुर में मूक बधिर बच्चों के लिए सहभोज आयोजन हुआ:145वीं पथिक जयंती पर हुआ कार्यक्रम, कांग्रेस की महिला नेता भी पहुंचीं

जयपुर मे आज राजकीय पोद्दार मूक बधिर संस्थान मे पथिक जयंती और मूक बधिर बच्चों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा और इनकम टैक्स के ऐड. कमिश्नर लछमन सिंह रहे। राजस्थान पथिक सेना संगठन द्वारा पथिक जी की 145वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह गुर्जर ने बताया- मुख्य अतिथियों द्वारा पथिक के तस्वरी पर माला पहनाकर, दीप जलाकर, पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा बच्चों को सहभोज करवाया गया। कार्यक्रम में पीएस वर्मा, एस. पी भावता, सुनेश मारु, डॉ उमेश छाबरी, CI कैलाश जी गुर्जर, पदम कसाना, राम फागना, देवनारायण कसाना, चंद्र शेखर बसवा, कैलाश रग्गल, लक्मण लादी और समाज के गणमान्यो द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम में अतिथियो का स्वागत राम जी सराधना और संजीव दोराता द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *