जयपुर में युवक ने किया सुसाइड:रस्सी के फंदे से मिला लटका, मोबाइल पर छोड़ा सुसाइड नोट

जयपुर में एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह फ्लैट में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मरने से पहले मृतक ने अपने मोबाइल में सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। करणी विहार थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शुक्रवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एसआई कालूराम ने बताया- जालोर के रहने वाले राजू राम विश्नोई (26) पुत्र आशुराम ने सुसाइड किया है। वह करणी विहार इलाके में स्थित श्याम हाईट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में अपनी बहन के साथ रहता था। वह चौड़ा रास्ता स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर काम करता था। होली के त्योहार पर उसकी बहन गांव गई हुई थी। वह फ्लैट पर अकेला ही रह रहा था। गुरुवार सुबह उसने फ्लैट पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोपहर करीब 12 बजे तक फ्लैट से बाहर नहीं आने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करणी विहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गेट तोड़ा। फ्लैट के अंदर जाने पर राजू राम फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सबूत जुटाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। मृतक के जीजा श्रीराम का कहना है कि राजू राम ने मरने से पहले अपने मोबाइल में सुसाइड के कारण लिखा है। पुलिस की ओर से मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *