जयपुर में युवती ने किया सुसाइड:घर की छत पर गई थी मां, कमरे में चुन्नी का लगाया फंदा

जयपुर में रविवार दोपहर एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वह कमरे में चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। सुसाइड के दौरान उसकी मां घर की छत पर गई थी। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव को रखवाया है। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। SHO (मालपुरा गेट) उदयभान यादव ने बताया- उत्तर प्रदेश के सारनपुर की रहने वाली शिवानी (22) पुत्री राजेश ने सुसाइड किया है। वह मालपुरा गेट के महावीर नगर में अपने मम्मी-पापा के साथ रहती थी। रविवार सुबह उसके पिता अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे उसकी मम्मी छत पर धूप में बैठने गई थी। पीछे से उसने घर के अंदर बने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 15 मिनट बाद छत से नीचे आई उसकी मम्मी कमरे में गई। कमरे के अंदर शिवानी फंदे से लटकी मिली। शोर मचाकर आस-पड़ोसियों की मदद से शिवानी को फंदे से नीचे उतारा। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने चेक कर शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सुसाइड की मेडिकल सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *