जयपुर में रोड एक्सीडेंट में मासूम की मौत:पिता के साथ ऑटोरिक्शा में थी बैठी, घुमाव पर तेज टर्न लेने से गिरी नीचे

जयपुर में रोड एक्सीडेंट में 4 साल की मासूम की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर जा रही थी। घुमाव पर ओवर स्पीड में टर्न लेते ऑटोरिक्शा से नीचे रोड पर गिरी थी। एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांधी नगर थाने में मृतक मासूम के पिता ने ऑटोरिक्शा ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- शिप्रापथ के अग्रवाल फॉर्म निवासी राहुल महावर (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 18 जनवरी को रात करीब 9 बजे वह अपनी 4 साल की बेटी वियांशी महावर को लेकर ऑटोरिक्शा में बैठाकर घर से जवाहर नगर टीला नंबर-6 जा रहा था। इस दौरान आरटीओ चौराहा पर ड्राइवर के ऑटोरिक्शा को ओवर स्पीड में टर्न किया। जिससे ऑटोरिक्शा में बैठी वियांशी बाहर रोड पर गिर कर गंभीर घायल हो गई। पिता ने उसी ऑटोरिक्शा से गंभीर हालत में बेटी वियांशी को SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मासूम के पिता ने ऑटोरिक्शा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *