जयपुर में लापता हुए दो बच्चे:पुलिस ने 20 घंटे में ढूंढ निकला, घर से 15 किलोमीटर दूर मिले

जयपुर में घर से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने 20 घंटे में ढूंढ निकाला। CCTV फुटेजों से पीछा करते हुए दोनों बच्चे 15 KM दूर मिल गए। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। SHO (शास्त्री नगर) दिलीप कुमार खदाव ने बताया- दोनों बच्चे शास्त्री नगर की कल्याण कॉलोनी में रहते हैं। बच्चों की उम्र 6 और 8 साल है। दोनों पड़ोस में रहने वाले दोस्त हैं। 21 दिसम्बर की शाम करीब 5:30 बजे घर से पतंग लेने निकले थे। घर से निकलने के बाद दोनों रास्ता भूल गए। पैदल चलते गए। घर से दोनों बच्चों के लापता होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। रात करीब 11 बजे तक परिजन अपने स्तर पर बच्चों को ढूंढते रहे। बच्चों के नहीं मिलने पर शास्त्री नगर थाने आकर शिकायत दी। CCTV फुटेजों की मदद से ढूंढ निकाला पुलिस ने शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें बनाकर बच्चों की तलाश में भेजा गया। पुलिस की एक टीम CCTV फुटेज के आधार पर दोनों बच्चों को ढूंढने में जुटी। CCTV फुटेज के आधार पर दोनों बच्चों का पीछा शुरू किया। करीब 100 से अधिक CCTV फुटेज के आधार पर पीछा करते हुए टीम 15 KM दूर पहुंची। बच्चों को परिजनों को सौंपा पुलिस ने दोनों बच्चों को रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे चित्रकूट नगर से ढूंढ निकाला। लापता दोनों बच्चों के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाल पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *