जयपुर में वारदात करने घूम रहे थे बदमाशों को दबोचा:रात में सड़क से गुजर रहे लोगों से करते लूट; हथियार बरामद

जयपुर में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। करधनी थाना पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम ने निवारू लिंक रोड पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया। हथियारों के साथ दबोचा डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश सिंह शेखावत (22) को एक देशी कट्टा सहित, सन्नी उर्फ साहिल (21) को दो जिंदा कारतूस और राघव खांडल उर्फ रवि (22) दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके गिरोह और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *