जयपुर में वैदिक ज्ञान पर शुरू हुआ सम्मेलन:देश-विदेश से वेदों के एक्सपर्ट हो रहे शामिल, महर्षि अरविंद पर होगी चर्चा

महर्षि अरविंद के वैदिक ज्ञान पर आधारित दो दिवसीय सम्मेलन विद्वत्-वृत्त लिविंग वेद-2024 का आयोजन त्रिवेणीनगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार सुबह हुआ, जिसमें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कई पुस्तकों का विमोचन किया।
श्री अरविंद सोसायटी जयपुर के सचिव दीपक तुलस्यान ने बताया- शुरुआत के सेशन में में प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र ने ‘महर्षि अरविंद का राष्ट्र दर्शन’ पर व्याख्यान दिया। फ्लोरिडा के प्रो. मार्कंड आर पराजंपे ने ‘श्रीअरविंद और एस. राधाकृष्णन: वैदिक व्याख्याशास्त्र पर बहस’ पर विचार रखे। दोपहर के सेशन में डॉ. सुषमा सिंघवी, डॉ. प्रवीण पंड्या, प्रो. नरेन्द्र अवस्थी और अन्य विद्वानों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। देशभर से आए संस्कृत विद्वानों और व्याख्याताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। वहीं, यूएसए, बेल्जियम और यूके के विद्वान ऑनलाइन जुड़े। इन सत्रों में वैदिक साहित्य और महर्षि श्रीअरविंद के योग, दर्शन और विचारों पर गहन चर्चा हुई। इन विषयों पर आयोजित होंगे सेशन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *