जयपुर में एक शॉप के अंदर घुसकर नकाबपोश बदमाशों के लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर चाकू से हमलाकर बंधक बनाना चाहा। प्लानिंग से आए बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के लिए भी फेंका था। शोर मचाने पर स्कूटी छोड़कर भागे दोनों बदमाशों को लोगों ने पकड़कर करधनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया- गोविन्दपुरा के कृष्णा विहार-एफ निवासी योगेन्द्र प्रसाद शर्मा (49) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी करधनी के कविराज मार्केट में तनिष्का स्टोर के नाम से फैन्सी आइटम की शॉप है। घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे वह शॉप बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान खरीदारी के बहाने दो लड़के आए। दोनों लड़कों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। सामान खरीद दिया पेमेंट
नकाबपोश दोनों लड़कों की अलग-अलग डिमांड करने के दौरान दुकानदार योगेन्द्र प्रसाद ने उन्हें सामान निकाल कर दिया। खरीदे गए सामान का बिल बताने पर दोनों लड़कों ने पेमेंट भी दिया। जिसके बाद दोबारा दूसरी ओर काउंटर पर मौजूद सामान मांगा। दुकानदार के सामान निकालने के दौरान दोनों बदमाशों ने हमला कर दिया। चाकू से किया वार, बंधक बनाना चाहा
काउंटर के पास खड़े लड़के ने दुकानदार योगेन्द्र के बाल पकड़ लिए। बाल पकड़ने के बाद मुंह पर मिर्च पाउडर फेंका। इतने में दूसरे बदमाश ने भी योगेन्द्र के बाल पकड़ लिए। दोनों बदमाश मारपीट कर काउंटर के अंदर जा घुसे। दुकानदार योगेन्द्र को काबू कर बंधक बनाने के लिए बदमाशों ने जेब से चाकू निकालकर हमला किया। चाकू के वार से योगेन्द्र की जैकेट कट गई। भागते बदमाशों को पीछा कर पकड़ा
शॉप के अंदर दोनों बदमाशों से गुथमगुथा होने के दौरान दुकानदार योगेन्द्र ने शोर मचाया। जोर-जोर से चिल्लाने पर बदमाशों ने दुकानदार का मुंह बंद करने की कोशिश भी की। सफल नहीं होने पर पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाश वहां से भागे। शोर मचाते हुए शॉप से बाहर आकर दुकानदार योगेन्द्र ने शोर मचाया। शॉप के बाहर खड़ी स्कूटी को छोड़कर बदमाश पैदल भाग निकले। बदमाशों का पता चलने पर लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों हमलावरों के पास दो चाकू और मिर्च पाउडर निकला। करधनी थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों बदमाशों को सौंप दिया।


