जयपुर में सड़क हादसा, MP के 5 लोगों की मौत:ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। मरने वाले सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रहे थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया। हादसे के बाद की PHOTOS… 4 की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मरने वालोंं में रेशमा श्रीवास्तव पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग शामिल हैं। पांचवें की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था। नेशनल हाईवे पर जाम लगा
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को चाकसू उपजिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकरी जयसिंह ने बताया- दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ————– राजस्थान में हादसे की यह खबर भी पढ़िए… FSL वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, कॉन्स्टेबल की मौत, मुठभेड़ की जगह से सैंपल लेने गई थी जांच टीम पाली में देर रात एफएसएल वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल एफएसएल टीम को एक दिन पहले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ वाली जगह लेकर गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *