जयपुर में सब्जी के एक दुकान में मंगलवार अलसुबह भीषण आग लग गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पांच दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा 6 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। SHO (विश्वकर्मा) रविन्द्र सिंह ने बताया- सीकर रोड पर खेतान हॉस्पिटल के पास सुरजमल जांगिड़ का सब्जी दुकान है। रात करीब 2:15 बजे अचानक बंद दुकान से धुंए के साथ आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में भीषण आग की लपटे उठते देकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों की मदद से करीब सवा घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा करीब 6 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया।


