जयपुर में सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आग:70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटे में बस कबाड़ में बदली

जयपुर में राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद 70 सवारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे मानसरोवर रीको चौराहे पर हुआ।। मानसरोवर फायर स्टेशन के फायरमैन शकुंतला सैनी ने बताया- जयपुर के सिंधीकैम्प से राजस्थान रोडवेज की बस केकड़ी जाने के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुई थी। रोडवेज बस में केकड़ी जाने के लिए 70 यात्री सवार थे। मानसरोवर रीको चौराहे से सांगानेर की ओर जाते समय अचानक चलती बस में आग लग गई। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS… सवारियों को बाहर निकाला शकुंतला सैनी ने आगे बताया- धुआं निकलने के साथ ही आग की लपटें चलती बस से उठती दिखाई दीं। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस में सवार सभी सवारियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग वायर से होते हुए इंजन तक पहुंच गई। रोडवेज बस में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन से 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड स्टाफ ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रोडवेज बस जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल गई। हादसे में किसी व्यक्ति के झुलसने या चोटिल होने की बात से इनकार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *