जयपुर में स्टंट करने वालों की गाड़ियां सीज:WTP के आस-पास गाड़ियां घुमाकर लड़कियों को परेशान करते थे,किराये पर स्कोर्पियो और थार लेकर आते थे

जयपुर में WTP और इसके आस-पास इलाके में गाड़ियों से स्टंट करने वालों की कारें सीज की है। जयपुर पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी 6 थार, 2 स्कॉर्पियो और 4 मॉडिफाइड बाइक जब्त की है। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर काली थार और स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी कर रील शेयर करने वाले उत्पातियों के खिलाफ एक्शन के आदेश थे। इस पर एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी, एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनियां और सीआई जवाहर सर्किल मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये स्टंट और रील के लिए लोगों और लड़कियों को परेशान करते थे। टीम ने सड़क पर स्टंट करने वाले एक युवक को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में ये भी सामने आया कि स्टंटबाजी के लिए किराया पर कार लेकर आते थे। स्टंट के नाम दूसरे लोगों की जान खतरे में डाली, दिनभर कैफ में बैठे रहते दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर जयपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर थार,स्कोर्पियो और मॉडीफाइड बाइक से स्टंट करने के वीडियो सामने आए थे। पुलिस को भी शिकायत मिली थी कि इस तरह के खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डाल रहे है। इस पर अभियान की शुरुआत की गई। मंगलवार रात को टीम ने नाकाबंदी की तो थार व काले रंग की स्कॉर्पियों पर लोग ब्लैक फिल्म लगाकर आस-पास बडी सड़कों पर रात के समय स्टंट कर लोगों में दहशत फैला रहे थे। गाड़ियों की जांच की तो किसी के पास डॉक्युमेंट नहीं थे। किसी ने नंबर प्लेट नहीं लगा रखी थी। इसके अलावा कुछ गाड़ियों पर रेड पट्टी लगा रखी थी और नियम विरूद्ध नंबर प्लेट लगा रखी थी। जांच में सामने आया कि कई युवक घर से दोस्तों से मिलने के बहाने घर से गाड़ियां लेकर निकलते है। घर से निकलने के बाद सीधे कैफे पर जाकर बैठते थे और शाम के समय सड़क पर स्टंट कर दहशत फैलाते है। युवाओं में ‘काली थार’ का ऐसा जुनून सवार है कि वे इसे सिर्फ सड़क पर नहीं दौड़ाते, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी धाक जमाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *