जयपुर में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से सोमवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। वह छत के ऊपर सुख रहे कपड़े उतरने के लिए गया था। बगरू थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (बगरू) मोती लाल शर्मा ने बताया- करंट लगने से रविशंकर जांगिड़ (30) पुत्र रामनारायण निवासी बकानी झालावाड़ की मौत हो गई। वह बगरु की पूनियां कॉलोनी में किराए से रहता था। सुबह करीब 10 बजे वह छत पर कपड़े उतारने गया था। बंदरों के छत पर सुख रहे कपड़े को ऊपर लगे जाल पर पटक कर चले गए। दूसरी मंजिल पर जाल में अटके कपड़े को उतारते समय अचानक ऊपर से जा रही 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन ने रविशंकर को खींच लिया। करंट लगने से झुलसकर रविशंकर दूर जाकर गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची बगरू थाना पुलिस ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने रविशंकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


