जयपुर में हिट एंड रन में युवक की मौत:बाइक से लौट रहा था घर, रौंदते हुए निकल गया ट्रेलर

जयपुर के करधनी इलाके में हिट एंड रन में बुधवार रात एक युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय एक ट्रेलर उसे रौंदते हुए निकल गया। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया- हादसे में चुरू के सातडा निवासी मनोज (36) की मौत हो गई। वह विश्वकर्मा के नींदड मोड़ पर रहकर कारपेंटर का काम करता था। बुधवार रात करीब 12:15 बजे वह 200 फीट बाइपास से विश्वकर्मा 14 नंबर की ओर दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर जा रहा था। इसी दौरान कालवाड़ पुलिया के पास ओवर स्पीड ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। रोड पर बाइक सहित गिरने पर मनोज को रौंदते हुए ट्रेलर लेकर ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही मनोज की डेथ हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *