जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी, आरोपी फरार:15 दिन पहले भी फायरिंग की थी; 6 फरवरी को है बहन की शादी

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। घायल को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की बहन की 6 फरवरी को शादी है। घटना के समय युवक अपने घर के बाहर बैठा था। मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके का सोमवार सुबह 9 बजे का है। यहां हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा (25) ने बबलू महावर (30) को गोली मारी। बबलू की जांघ पर गोली लगी है। आरोपी रवि अपने साथी के साथ बाइक पर आया था। उसने गोली बबलू के चचेरे भाई अजय पर चलाई थी, लेकिन अजय तुरंत उसके निशाने से हट गया और गोली बबलू को लग गई। घटना के बाद घायल के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि 15 दिन पहले भी इलाके में हवाई फायरिंग करके गया था। तब उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लोगों का आरोप है कि तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आपसी रंजिश के मामले में हमला
थाना प्रभारी राजेश गौतम ने बताया- सुभाष चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा ने बबलू पर गोली चलाई है। मामला आपसी रंजिश का है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्रह्मपुरी थाने के SI जगदीश नारायण इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया- रवि पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा पर पहले से ब्रह्मपुरी थाने में 15 और सुभाष चौक थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *