जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने 2 युवतियों को पीटा। हिस्ट्रीशीटर ने कार से खींचकर दोनों को बाहर निकाला, फिर उनकी थप्पड़ और लात-घूंसों से पिटाई की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह वीडियो 24 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। अब देखिए, घटना से जुड़ी ये 3 PHOTOS… हिस्ट्रीशीटर पर 37 से ज्यादा मामले दर्ज
ASI बाबूलाल ने बताया- मालवीय नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी की ओर से 2 युवतियों से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद कॉन्स्टेबल रामपाल ने मामला दर्ज कराया। हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी के खिलाफ पहले से ही 37 से ज्यादा मामले दर्ज है। होटल के बाहर मारपीट विधायकपुरी SHO नरेंद्र भड़ाना ने बताया- 26 दिसंबर को रात करीब 1 बजे विधायकपुरी थाना पुलिस की चेतक को सूचना मिली कि एक युवक 2 युवतियों से मारपीट कर रहा है। टीम जगन पथ चौमूं हाउस स्थित होटल शिव महिमा के पास पहुंची। हालांकि वहां कोई नहीं मिला। पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचे वीडियो के आधार पर विधायकपुरी थाने को FIR दर्ज के लिए भेजा। वीडियो में मनीष सैनी टैक्सी के आगे अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो लगाए हुए हैं। एक लड़की बाहर खड़े होकर उसे रोक रही है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर ट्रैक्सी में बैठी लड़की को खींचकर बाहर निकालकर सड़क पर गिराता है। दोनों लड़कियों को हाथ पकड़कर थप्पड़ मारकर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दिया। होटल में लेने आए थे रूम
पुलिस की जांच के दौरान दो और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दोनों लड़कियां होटल के बाहर खड़े होकर उसे गाली-गलौज कर रही है। दूसरे वीडियो में वह एक लड़की के साथ होटल के अंदर जा रहा है। होटल मैनेजमेंट से पूछताछ में पता चला कि वे होटल में कमरा लेने आए थे, लेकिन कमरे फुल होने के कारण उन्होंने मना कर दिया था।


