जयपुर में हुए 88 विराट हिंदू सम्मेलन:वक्ता बोले- आने वाले समय में भारत दिखाएगा पूरे विश्व को राह; 3 से अधिक संतान पर सम्मान

जयपुर में 88 विराट हिंदू सम्मेलन में 1000 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा- हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला रखेगा और आने वाले समय में भारत पूरे विश्व को राह दिखाएगा। जयपुर शहर में रविवार को जगह-जगह कच्ची बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए। वहीं मानसरोवर क्षेत्र के कमला नेहरू नगर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में रामेश्वर धाम बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में ‘पंच-परिवर्तन’ पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। वहीं भजन गायक प्रकाश माली ने भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय लोगों ने भगवा झंडों के साथ प्रभात फेरी निकाली। पहले देखें PHOTOS ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तुलसी का पौधा लगाने की दिलाई शपथ
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आयोजित तुलसी यात्रा में करीब 1500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा स्थानीय मंदिर से शुरू होकर मंदिर प्रांगण में पूजन-अर्चना के साथ समाप्त हुई। आयोजन में हर घर में तुलसी के पौधे लगाने व स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की शपथ दिलाई गई। सभा में मुख्य वक्ता जयपुर विभाग के प्रचारक प्रशांत कुमार ने हिंदू समाज की परिवार और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने वाली परंपराओं पर प्रकाश डाला। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। महारानी फार्म क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का दिलाया संकल्प
महारानी फार्म क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रमुख वक्ताओं ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और सार्वजनिक-निजी जीवन में स्वच्छता का पालन करने की अपील की। इस दौरान नगर परिषद एवं स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया। डॉ. अंजलि धाबाई ने कहा- हमें एकजुट होकर स्वच्छ-हरित जयपुर का निर्माण करना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पारंपरिक लोकनृत्य और भक्ति गीतों ने सभा को रंगारंग बनाया। आमेर में दहेजमुक्त विवाह करने वाले परिवारों का सम्मान
आमेर स्थित पीली की तलैया में 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश लेकर क्षेत्र की गलियों से होते हुए मुख्य मंदिर प्रांगण पहुंचीं। समारोह में दहेज मुक्त विवाह करने वाले परिवारों का विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा- दहेज प्रथा से समाज में उत्पन्न विषमता को दूर कर समानता को बढ़ावा देना लोगाें का कर्तव्य है। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में जयपुर के लोक संगीत पर नृत्य-गायन हुआ। करधनी के मौजी कॉलोनी में सैनिकों के परिवार का सम्मान
कालवाड़ा रोड पर करधनी के मौजी कॉलोनी में आयोजित सम्मेलन में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के परिवारों सहित पर्यावरण सेवकों तथा गौ-सेवकों का सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता ने देशभक्ति और समाजसेवा के महत्व पर कहा- यह सम्मान वीरों के बलिदान और समाज के समर्पित सेवाकार्यों को मान्यता देने का प्रयास है। यहां भी हुए कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *