जयपुर में 10 से इंटरनेशनल फैशन एग्जीबिशन:प्रदर्शनी में 60 स्टॉल्स पर दिखेगा राजस्थानी लुक, मोहन सिस्टर्स करेंगी परफॉर्म

जयपुर गारमेंट क्लब की ओर से आयोजित जयपुर फैशन एक्सपो 2025 का आयोजन 10 और 11 जनवरी को चंदन वन, सीतापुरा में होगा। इस इंटरनेशनल फैशन एग्जीबिशन में 60 स्टॉल्स पर राजस्थानी लुक के साथ-साथ ब्लैक एंड व्हाइट थीम और पेस्टल कलर चार्ट की खूबसूरती देखने को मिलेगी। गारमेंट्स में गोटा पत्ती, सिक्वेंस स्ट्रिप प्रिंट, वाइब्रेंट कलर्स, बगरू प्रिंट और सांगानेरी प्रिंट जैसे खास डिजाइन डिस्प्ले किए जाएंगे। कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर बी.टी.डब्ल्यू., फूड स्पॉन्सर बी.डी.एस. रियलिटी दुबई और स्टार स्पॉन्सर जुनीपर हैं। जयपुर गारमेंट क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष केशव शुक्ला और सेक्रेटरी अशोक गुप्ता ने बताया कि जयपुर के 60 शीर्ष गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स को इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपना कलेक्शन शोकेस करने का मौका मिलेगा। मीडिया प्रभारी मोहित टेलर ने बताया कि इस एग्जीबिशन में एथनिक और फ्यूजन वियर के तहत अनारकली, कुर्तियां, प्लाजो सूट सेट, इंडो-वेस्टर्न लहंगा, कुर्ती ब्लाउज सेट और अन्य गारमेंट्स डिस्प्ले किए जाएंगे। कॉटन, रेयॉन, शिफॉन, जॉर्जेट और सिल्क से बने खूबसूरत परिधान भी शोकेस होंगे। देशभर से आए गारमेंट एजेंट्स और बायर्स जयपुर के मैन्युफैक्चरर्स से होलसेल ऑर्डर लेंगे। एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, गोवा, रायपुर, इंदौर, भीलवाड़ा, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल, यूएसए और लंदन के कस्टमर्स शामिल होंगे। यह एग्जीबिशन मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरर्स टू होलसेलर्स के लिए आयोजित किया गया है जहां जयपुर के सीतापुरा और मानसरोवर के मैन्युफैक्चरर्स को बड़े ऑर्डर्स मिलने की उम्मीद है। आयोजकों का मानना है कि यह समर सीजन के लिए गारमेंट बिजनेस को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *