जयपुर में 2 युवकों पर तलवारों से हमला, VIDEO:पड़ोसी के घर में छुपकर बचाई जान; आसपास के लोगों को आता देख भागे बदमाश

जयपुर में 6 बदमाशों ने 2 युवकों पर तलवारों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए युवकों को घर में छिपना पड़ा। जब तक आसपास के लोग जमा हुए, बदमाश 2 बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। यह मामला 23 फरवरी का है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में बदमाशों के हाथों में डंडे और तलवारें साफ दिखाई दे रही हैं। बदमाश बाइक से युवकों का पीछा करते हैं और मौका मिलते ही उन पर टूट पड़ते हैं। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात भट्टा बस्ती इलाके में हुई है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS… मामले की जांच में जुटी पुलिस भट्टा बस्ती थाना के थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया कि अभी तक थाने में कोई औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 2 आरोपियों को सीआरपीसी की धारा 107 के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े हैं। मामला आपसी रंजिश और पुरानी कहासुनी से संबंधित बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *