जयपुर में 25 फीट नीचे गिरा मजदूर, मौत:कलर-पेंट का कर रहा था काम, सीढ़ियों की स्टेप टूटने से फिसला

जयपुर में 25 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे एक मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। वह कलर-पेंट का काम कर रहा था। वह सीढ़ियों की स्टेप टूटने से फिसलकर नीचे गिर गया था। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने रविवार को ठेकेदार व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। SHO (जयसिंहपुरा खोर) मुकेश कुमार ने बताया- हादसे में रामगढ़ मोड़ निवासी शहबाज (33) पुत्र मोहम्मद अहमद की मौत हो गई। वह कलर-पेंट का काम करता था। वह नाई की थड़ी स्थित एक स्कूल पर कलर-पेंट का काम कर रहा था। 12 फरवरी को दोपहर वह दूसरी मंजिल से ऊपर सीढ़ियों से दीवार पर कलर-पेंट कर रहा था। दोपहर करीब 2 बजे सीढ़ियों की स्टेप टूटने से फिसलकर वह 25 फीट नीचे जमीन पर आकर गिरा। गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 7 बजे उसे डेड घोषित कर दिया। जयसिंहपुरा थाने में मृतक के पिता मोहम्मद अहमद ने ठेकेदार और मालिक के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *