जयपुर में 250 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकड़ा:पुलिस ने सीएमएचओ की टीम को बुलाकर सैंपल लेकर नष्ट करवाया, मेवात से आया था

जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर 1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी पनीर की बड़ी खेप को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पकड़ लिया। यह पनीर अलवर के मेवात क्षेत्र से तैयार होकर आया था और पूरी तरह मिलावटी था। पुलिस ने गाड़ी जब्त करने के बाद जिला कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम को सूचना दी और सीएमएचओ की फूड सेफ्टी टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने पहुंचकर पनीर के सैंपल लिए, लैब में जांच के लिए भेजे और पूरी खेप को ईदगाह के पास नाले में नष्ट करवा दिया। जवाहर सर्किल थाना पुलिस के अनुसार, 2 मार्च की रात करीब 11 बजे पीसीआर टीम गश्त पर थी। तभी टीला नंबर 1 के पास राधे बेकर्स के बाहर एक बाहरी नंबर वाली पिकअप गाड़ी खड़ी दिखी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और पूछताछ शुरू की, वहां मौजूद एक शख्स भाग गया। जांच की तो निकला पनीर व्यक्ति के भागने पर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने पिकअप की जांच की तो उसमें रखे कंटेनरों में बड़ी मात्रा में पनीर रखा था, जिसे खोलने पर ही अजीब सी बदबू आ रही थी। इसके बाद टीम ने जिला कंट्रोल में सूचना दी और सीएमएचओ की टीम को बुलाया। सैंपल लेकर नष्ट करवाया पनीर देर रात पहुंची फूड सेफ्टी टीम के अधिकारी विशाल मित्तल की अगुवाई में जांच हुई। टीम ने सैंपल लिए और पहली नजर में इसे मिलावटी मानते हुए नष्ट करने का आदेश दिया। पुलिस ने फूड सेफ्टी टीम की देखरेख में पूरे 250 किलोग्राम पनीर को ईदगाह नाले में डालकर नष्ट करवाया। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। —

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *