जयपुर में 35वां राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह आठ से:3 दिन चलेंगे प्रोग्राम, 10 राज्यों के 40 से ज्यादा कलाकार लेंगे हिस्सा

सुर संगम संस्थान का 35वां राष्ट्रीय युवा संगीत प्रोग्राम बुधवार 8 जनवरी से 10 जनवरी तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय समारोह जवाहर कला केंद्र और कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। सुर संगम के अध्यक्ष के.सी. मालू और महासचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस संगीत महोत्सव में जयपुर सहित देश के 10 राज्यों के 40 से ज्यादा कलाकर केंद्र के रंगायन ऑडिटोरियम में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर फेमस संगीतकार और कलाकार पद्मश्री पीनाज मसानी, ध्रुपद गायक पद्मश्री वासिफुद्दीन डागर, और गजल गायक डॉ. प्रेम भंडारी निर्णायक मंडल में शामिल होंगे और कंपिटिटर्स के हुनर को परखेंगे। समारोह के तहत पहले दिन उद्घाटन समारोह में केंद्रीय कानून और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहेंगे। नौ जनवरी को दिनभर प्रतियोगिताएं और शाम 6 बजे से सुगम और लोक संगीत समारोह आयोजित होगा। 10 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह होगा। दर्शकों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर एंट्री फ्री दी जाएगी। सुर संगम का यह आयोजन भारतीय संगीत परंपरा को युवा पीढ़ी के करीब लाने और देशभर की नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक प्रयास है। इस तीन दिवसीय संगीत महोत्सव में जयपुर के संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय, लोक और सुगम संगीत का अनूठा अनुभव मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *