जयपुर में IPL आयोजन पर फिर मंडराया संकट:बिहाणी बोले- हर मैच के बदले मिले 10 लाख, वरना हटा लेंगे इक्विपमेंट और मैनपॉवर

जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने अब लेटर लिख प्रति मैच 10 लाख रुपए का भुगतान मांगा है। इसके साथ ही ऐसा नहीं करने पर सवाई मानसिंह स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड को मेंटेन करने वाले इक्विपमेंट और स्टाफ को हटाने की धमकी भी दी है। इसके बाद जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मुकाबले को लेकर असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच खेला गया था। लेकिन अब अगले मैच से पहले ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर और बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी ने आईपीएल मैचों में RCA की भूमिका की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को लेटर लिख कहा कि मैच के दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संसाधन उपयोग में आए हैं। ऐसे में इनका भुगतान किया जाए। बोले- मशीनरी हटा लेंगे बिहाणी ने कहा की RCA के संसाधनों का मुफ्त में इस्तेमाल हो रहा है। जिसका RCA को कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की मैनपावर का भी उपयोग किया जा रहा है। जिसके बदले में एसोसिएशन को 10 लाख रुपए प्रति मैच भुगतान किया जाए। अगर 13 अप्रैल समेत अगले 4 मैच का मैच से पहले संसाधनों और मैनपावर का भुगतान नहीं किया गया। तो स्टेडियम से सारी मशीनरी को हटा लिया जाएगा। इक्विपमेंट RCA के, इनका भुगतान करना होगा एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स टीम आरसीए के स्टेडियम, मशीनरी, और कर्मचारियों की मदद से मैच आयोजित कर रही है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में सभी मशीनरी और कर्मचारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के ही हैं, तो हमें इसका भुगतान होना चाहिए। बता दें कि जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के कुल पांच मुकाबले आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें पहला मैच 13 अप्रैल को आयोजित किया जा चुका है। लेकिन इस मैच के एडहॉक कमेटी के पदाधिकारियों को कॉम्पलीमेंट्री पास नहीं दिए गए इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने खेल परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिव बोले- करवाएंगे परीक्षण जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान हुए इस विवाद खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की जिम्मेदारी खेल परिषद को सौंपी है। जिसके बाद हमने पहले मैच का शानदार आयोजन किया है। पिछले बार की तरह इस बार भी एक ट्राई एग्रीमेंट राजस्थान रॉयल्स ,खेल परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच हुआ है। हालांकि एडहॉक कमेटी की ओर से कुछ इक्विपमेंट्स और मैनपावर के बदले किराया मांगा गया है। जिसका परीक्षण करवाने के बाद अंतिम फैसला किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *