जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) अब ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) की ऑफिशियल एफिलिएट मेंबर बन गई है। यह जयपुर की ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे जयपुर के सिल्वर सेक्टर को देशभर में नई पहचान और बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा। GJC की ओर से चेयरमैन राजेश रोकड़े, पास्ट चेयरमैन संयम मेहरा, वाइस प्रेसिडेंट अविनाश गुप्ता, रूपेश तांबी और नितिन खंडेलवाल ने यह सदस्यता प्रदान की। वहीं, जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला और सेक्रेटरी राहुल गंगवाल (जैन) ने यह साझेदारी स्वीकार की। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य गिर्राज गुप्ता, पुनीत सोनी, जॉर्ज बेंसन, अर्पित सोनी, मोहित खजांची, रितेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश खंडेलवाल, संजय जैन, हेमंत गुप्ता समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस नई शुरुआत को लेकर JSA के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि इससे जयपुर की सिल्वर इंडस्ट्री को नेशनल लेवल पर ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा। साथ ही पॉलिसी, मार्केटिंग और ट्रेनिंग जैसी कई नई संभावनाएं भी खुलेंगी।


