जयपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से जल गया केबिन, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह चलते ट्रेलर में आग लगने से दहशत फैल गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ट्रेलर का केबिन जल गया। ट्रेलर में मौजूद ड्राइवर ने आग लगते ही बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। दौलतपुरा थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। आग से ट्रेलर का केबिन जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल गया। थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया- हादसा सुबह करीब 10 बजे जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हुआ। जयपुर से लोहे की पत्तियों का रोल लेकर एक ट्रेलर दिल्ली की तरफ जा रहा था। हाईवे पर अप्पू घर से आगे निकलते ही दौलतपुरा इलाके में चलते ट्रेलर के केबिन से धुआं उठने लगा। देखत ही देखते हवा लगने से कुछ ही देर में आग की भीषण लपटे उठने लगी। आग लगे देखकर ड्राइवर ने तुरंत ट्रेलर को हाईवे किनारे रोका। चलते ट्रेलर से बाहर कूदकर ड्राइवर ने अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रेलर के केबिन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। दौलतपुरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते ट्रेलर का केबिन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *