जनता कॉलोनी स्थित एस.जे.पब्लिक स्कूल में सोमवार को नगर निगम जयपुर हैरिटेज की ओर से ‘स्वच्छ शौचालय कैंपेन’ 2024 का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत नगर निगम आदर्श नगर जोन के इंचार्ज रवि शर्मा ने स्कूल के स्कूल को स्वच्छ शौचालय के महत्व के बारे में बताया। स्कूल प्रिंसिपल नीरज बेनीवाल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारियों की रोकथाम और उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ शौचालय अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए और सभी को स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्वच्छता पर आधारित विभिन्न रंगोली, चित्र एवं रचनात्मक पोस्टर निर्मित किए, जिसकी सभी ने भरपूर सराहना की। इस कैंपेन में नगर निगम ,जयपुर की ओर से विक्की नायक ,सुनीता स्वामी कामिनी ठाकुर, अर्चना वर्मा की सराहनीय उपस्थिति रही।


