जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के हादसे में अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं। एफएसएल टीम ने डीएनए सैंपल जांचकर दो शवों की पहचान कर ली है। एक शव रिटायर्ड IAS करणी सिंह राठौड़ का है, जबकि दूसरा शव उत्तर प्रदेश निवासी संजय का है। करणी सिंह राठौड़ की बेटी और संजय के भाई इंद्रजीत के डीएनए सैंपल लेकर एफएसएल ने जांच की। इसके बाद दोनों शवों की पहचान हुई। FSL के पास में अब 2 शवों के सैंपल हैं। इनके परिवार के लोगों का रविवार को सैंपल लिया जाएगा। एसएमएस अधीक्षक डॉक्टर सुशील भाटी ने बताया- सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति आईसीयू में नहीं आए। हमारी उपस्थिति में कोई भी आईसीयू में नहीं गया। संभव है कि अन्य कहीं के स्टाफ ने किसी को नहीं रोका होगा। मैं लोगों से यही बोल रहा हूं की डॉक्टर और परिजनों से मिलकर निकल जाएं। किसी भी वार्ड में जाने की कोई जरूरत नहीं हैं। लोगों के आने-जाने से बढ़ जाता है संक्रमण एडिशनल प्रोफेसर बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी एम्स दिल्ली के डॉक्टर प्रकाश काला ने बताया- जलने से संक्रमण को रोकने वाला स्टैफ बैक्टीरिया खत्म हो जाता है। इससे मरीज की जान पर बन जाती है। अधिक लोगों के सम्पर्क में आने से खतरा बढ़ जाता हैं। यह स्टैफ बैक्टीरिया जलने से त्वचा फटते ही खत्म हो जाता हैं। आईसीयू या वार्ड में लोगों के बाहर से आने-जाने से संक्रमण 60 फीसदी बढ़ जाता हैं। जले हुए हिस्से की लगातार ड्रेसिंग और एंटीबायोटिक से ही संक्रमण को रोका जाता है। अगर किसी को बहुत जरूरी है। वह पूरी तरह से आईसोलेट होकर मरीज से मिल सकता है। वह भी काफी दूरी से। एनएचएआई की टीम आज फिर घटना स्थल का जायजा लेगी NHAI के अधिकारियों के साथ पांच अन्य जांच टीमों के अधिकारी आज एक बार फिर से दुर्घटना वाली जगह का जायजा लेंगे। दुर्घटना के कारण और दोबारा से दुर्घटना ना हो इसे लेकर टीमें काम कर रही हैं। कट को लेकर आज टीमें अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। 27 लोग अब भी हॉस्पिटल में एडमिट बता दें कि जयपुर के अजमेर रोड पर शुक्रवार को हुए एक्सीडेंट में 4 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। वहीं, 8 लोगों ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 1 मौत जयपुरिया हॉस्पिटल में हुई। एक्सीडेंट में झुलसे 27 लोग अब भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इनमें 7 वेंटिलेटर पर हैं। इस हादसे में 25 लोग 75 फीसदी तक झुलसे हैं। दरअसल, शुक्रवार सुबह भारत पेट्रोलियम का टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इस दौरान जयपुर से अजमेर जा रहा ट्रक उससे भिड़ गया था। सबसे पहले देखिए कैसे हुआ एक्सीडेंट.. 18 टन गैस लीक हुई गेल इंडिया लिमिटेड के DGM (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर से टैंकर के 5 नोजल टूट गए और 18 टन (180 क्विंटल) गैस लीक हो गई। इससे इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। जहां टैंकर में ब्लास्ट हुआ उसे करीब 200 मीटर दूर एलपीजी से भरा एक और टैंकर था। गनीमत रही कि उसने आग नहीं पकड़ी। 5 की मौके पर मौत, 9 ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा टैंकर ब्लास्ट में 5 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए। जबकि 9 झुलसे लोगों की सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में अब भी 31 लोग एडमिट हैं। इनमें करीब 20 लोग 80 फीसदी तक झुलसे हैं। हॉस्पिटल लाए गए कुछ शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। एक शव का तो केवल धड़ ही लाया गया था। वहीं, एक शव पोटली में हॉस्पिटल पहुंचा था। हादसे से प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। अब देखिए हादसे से जुड़े VIDEO… ………… ये भी पढ़ें पोटली में बांधे गए ट्रक ड्राइवर की बॉडी के टुकड़े:चश्मदीद बोला- मेरे सामने बस आग का गोला बन गई, LPG टैंकर ब्लास्ट की दर्दनाक कहानियां मैं और मेरे कुछ साथी बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। हमारे निकलते ही बस आग का गोला बन गई। धमाका हुआ और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मैंने 400 मीटर दौड़कर पेट्रोल पंप की दीवार कूदकर खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। पहला बयान LPG टैंकर ब्लास्ट का शिकार हुई स्लीपर बस में सवार नरेश मीणा और दूसरा बयान लोडिंग पिकअप में सवार गजराज का है। हादसे के दूसरे दिन (21 दिसंबर) भी भास्कर टीम जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में थी। इस दौरान कई आपबीती सामने आईं। सबसे दर्दनाक थी संजेश यादव की कहानी… (पढ़े पूरी खबर) आग का गोला बन गए लोग:LPG ब्लास्ट के बाद लपटों से बचने भागे, जान नहीं बची; VIDEO जयपुर में शुक्रवार सुबह हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट का दैनिक भास्कर को एक्सक्लूसिव वीडियो मिला है। जहां अब तक आए वीडियो में हर तरफ आग नजर आ रही थी, इस वीडियो में आग की लपटों से झुलसे लोग सड़क पर भागते हुए दिख रहे हैं। हाईवे पर आग की लपटें फैलती हुई और आगे बढ़ते हुए दिख रही है। इस हादसे में 13 लोगों की जान जा चुकी है। (पूरी खबर पढ़ें)


