जयश्री फूड की डायरेक्टर पायल मोदी का वीडियो:कहा-जहर खाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था; चिराग के जीजा ने जीना मुश्किल किया

मध्यप्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के बाद जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने शुक्रवार रात को जहर खा लिया था। होश में आने के बाद पहली बार पायल का एक वीडियो सामने आया है। अस्पताल में भर्ती पायल के पति किशन मोदी ने वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पायल पुलिस से लेकर ईडी और पूर्व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही हैं। पायल वीडियो में कह रही हैं- इन लोगों ने हमें परेशान कर रखा है। जीना मुश्किल कर दिया है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमें न्याय दिलाएं। पायल बोलीं- क्या करती, कोई चारा ही नहीं बचा
वीडियो में पायल कह रही हैं- मैं क्या करती, कोई चारा ही नहीं बचा था। जब से 2023 में हमारे घर चोरी हुई, हमने जो भी कम्प्लेन की, कोई एक्शन नहीं हुआ। हमें परेशान करना शुरू कर दिया। मैं चंद्रप्रकाश पांडे, वेद प्रकाश पांडे से परेशान हूं। चंद्रप्रकाश पांडे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के जीजा हैं। चंद्र प्रकाश की पूरी टीम ने हमें परेशान कर रखा है। सुनील त्रिपाठी हमारे यहां से चारी कर भागा था, इसकी एफआईआर दर्ज कराई, तब से ही हमें परेशान किया जा रहा है। नीतेश पंजाबी, बंटी शर्मा, भगवान सिंह राजपूत सभी लोगों ने हमें परेशान कर दिया है। सभी चिराग के पावर का यूज करते हैं। हमारी शिकायत पर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद से ही हमें आए दिन परेशान करते हैं। 3 छोटे बच्चे हैं, लगा मरने से सब ठीक हो जाएगा
पायल आगे कह रही हैं- 40 दिन के लिए हमारी फैक्ट्री बंद करा दी। यह लोग हमारा पीछा करते हैं, धमकाते हैं। कहते हैं चाहे जो कर लो, हमसे आगे नहीं निकल पाओगे। क्या करती मैं। आखिर मुझे लगा मेरे नहीं होने से सब सुधर जाएगा। मेरे तीन बच्चे हैं, तीनों छोटे हैं, कुछ नहीं समझते। मुझे लगा था मेरे मरने से सब ठीक हो जाएगा। वेदप्रकाश पांडे से हम रेड पड़ने से दो दिन पहले ही मिलकर आए थे। तब लगा था अब सब ठीक हो रहा है। अगले ही दिन उसने हमें फिर धमकाया और धमकी के अगले दिन हमारे घर रेड की गई। यह आदमी हमारे पीछे पड़ा है, हमें जीने नहीं दे रहा है। बस न्याय चाहती हूं। सब लोग मिलकर हमें न्याय दिलाएं। हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। पायल मोदी का लिखा 5 पेज का सुसाइड नोट सुसाइड नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जिक्र
पायल मोदी का एक सुसाइड नोट भी सामने आया है। इसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके पांच अन्य साथियों के नाम का जिक्र है। इनमें चंद्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पांडे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेश पंजाबी के नाम शामिल हैं। सुसाइड नोट के मुताबिक चंद्र प्रकाश पांडे और चिराग पासवान जीजा-साले हैं। वेद प्रकाश पांडे चंद्र प्रकाश का सगा भाई है। आरोप लगाया गया है कि ये सभी लोग चिराग पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर CGST, FFSI, EOW, ED के छापे डलवा रहे हैं। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार पायल ने जहर क्यों खाया, फिलहाल इसके कारण अभी पता नहीं चल सके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पढे़ं पूरी खबर… ईडी रेड, सुसाइड की कोशिश और केंद्रीय मंत्री का कनेक्शन मध्यप्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के बाद जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी का जहर खा लेना देश भर में सुर्खियों में है। वजह ये है कि इससे पहले भी आष्टा के परमार दंपती के सुसाइड में ईडी की भूमिका पर सवाल उठे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *