धर्म और समाज के उत्थान के लिए मंदिर में विभिन्न प्रकार के संत सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। चौंक पासियां स्थित जय कृष्णी परंपरा का प्राचीन मंदिर जय कृष्णियां 250 साल पुराना मंदिर है। परंपरा से इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष वार्षिक महोत्सव मनाया जाता है। मंदिर के संचालक दर्शनाचार्य डॉ. सागर मुनि शास्त्री ने कहा कि 28 फरवरी का कार्यक्रम मंदिर परिसर में संपन्न किया जाएगा। जबकि मुख्य कार्यक्रम 1 मार्च को बटाला रोड स्थित एक फार्म में होगा। इसी समारोह को मनाने के लिए मंदिर में संगत के द्वारा बैठक की गई। जिसमें शास्त्री जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य प्रदान की गई। इसमें कवीश्वर कुलाचार्य खमनीकर पीढ़ी में उपस्थित श्री गोविंद प्रभु महाराज के दाढ़ का पवित्र विशेष नमस्कार करवाया जाएगा। जिसके बाद तलेगावकर महानुभाव पीढ़ी की देव पूजा बॉबी सेठी के द्वारा नमस्कार करवाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उपाध्याय आम्नाय महंत श्री शेवलीकर बाबा अध्यक्ष पद को सुशोभित करेंगे।


