जय मां छिन्नमस्तिका धाम में एक सप्ताह में दूसरी बार हुई चोरी

भास्कर न्यूज |लुधियाना हैबोवाल इलाके के अधीन जय मां छिन्नमस्तिका धाम में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी। चोर ने मंदिर के अंदर से गोलक को तोड़कर नकदी चुराई और भगवान शिव का त्रिशूल व डमरू भी तोड़ दिया। मंदिर की सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदात कैद हुई है। जहां एक चोर मंदिर के बाहर खड़ा रहा और दूसरा मंदिर के अंदर जाकर करीब 15 से 20 मिनट तक मंदिर प्रांगण में रुककर चोरी की वारदात हो अंजाम दिया। सोमवार सुबह चोरी का पता चलने पर मंदिर के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं चोरी की वारदात को लेकर श्रद्धालुओं में रोष है। उनका कहना है कि चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ-साथ भगवान के त्रिशूल व डमरू की भी बेअदबी की। आरोप है कि एक सप्ताह पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी देते बॉबी मित्तल ने बताया कि सोमवार की सुबह जब मंदिर के सेवादार दविंद्र कौशल मंदिर पहुंचे तो बाहर से गेट के कब्जे खुले हुए थे। जब उन्होंने मंदिर प्रांगण में जा कर देखा तो गोलक टूटी पड़ी थी और रुपए चोरी हुए पड़े थे, जिसके बाद दविंद्र कौशल के मंदिर के सभी सेवादारों को सूचित किया और सभी सेवादार मंदिर प्रांगण में पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि दो चोर मंदिर के बाहर पहुंचते है। जहां एक मंदिर के बाहर खड़ा रहता है और दूसरा मंदिर के प्रांगण में दाखिल होकर सबसे पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी डायरेक्शन को चेंज करता है। जिसके बाद चोरी कि मंदिर की गोलक, भगवान शिव का त्रिशूल व डमरू को भी तोड़ा है। जिसके बाद रुपए चोरी करता है। {मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है : वहीं मामले में थाना हैबोवाल के एसएचओ. गुरमुख सिंह ने बताया, जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी व इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच हो रही है। बता दें कि यह मंदिर में पहले भी चोरी हुई है। 19 अप्रैल शनिवार की रात को एक नकाबपोशों चोर मंदिर में दाखिल होता है,जिसके बाद वह मंदिर की गोलक को तोड़कर रुपए चुरा कर लेता है। वहीं 20 अप्रैल रविवार सुबह चोरी का पला चलने पर मंदिर के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दी थी। {घटना से लोगों में आक्रोश: भाजपा पार्षद रोहित सिक्का बताया कि अगर पहली चोरी होने पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मुस्तैदी दिखाई होती तो यह घटना न होती। पहली चोरी में गल्ला तोड़ कर तकरीबन लाख के करीब रकम चोरी हुई। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। मंदिर प्रधान बलजिंदर राजन ने कहा कि पुलिस को जल्द चोरी का खुलासा करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *