जय वाटिका स्कूल में मोंटेसरी से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘विक्ट्री वाइब्स कार्निवल’ का भव्य आयोजन करवाया। विशेष अवसर पर स्कूल परिसर हंसी, उल्लास, उत्साह और रंग-बिरंगी सजावट से सराबोर नजर आया। कार्निवल में ट्रैम्पोलिन, डार्ट गेम, कार्टून कैरेक्टर्स के साथ मुलाकात, मिनी ट्रेन राइड, ज़ॉर्ब पूल सहित अनेक आयु-उपयुक्त और सुरक्षित गतिविधियां करवाईं।


