जय श्रीराम से गूंजा शहर, अस्त्र-शस्त्र का अद्भुत प्रदर्शन

रांची | रामनवमी की भव्य शोभायात्रा 6 अप्रैल को निकाली जाएगी। इससे पहले मंगलवार की रात पूरा शहर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ेधारियों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इससे पहले सभी अखाड़ों में झंडे स्थापित किए गए। श्री चैती दुर्गा मंदिर भुतहा तालाब ने शोभायात्रा के साथ 101 किलो शुद्ध घी से निर्मित लड्डू का भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 9 बजे मंदिर परिसर से ढ़ोल-नगाड़ों के साथ महाबली हनुमान के झंडे के साथ अंतिम मंगलवारी शोभायात्रा निकाली। भक्त अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पहुंचे। कई अखाड़ों के सदस्य भी महावीर चौ पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिला मंडल की सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया। केंद्रीय महिला महावीर मंडल, चैती दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक समिति ग्वाला टोली, रातू रोड बाल मित्र मंडल, प्यादा टोली सहित अन्य अखाड़े धारियों के हजारों लोग शामिल रहे। ढोल-ताशे के साथ भगवान श्रीराम व हनुमान की भक्ति में लोग झूमते नजर आए। श्री महावीर मंडल हिनू चौक मंगलवारी जुलूस शाम में महावीर मंडल टेंगरा टोली से निकला। गाजे-‌बाजे के साथ लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा कृष्ण मंदिर, एयरपोर्ट रोड, देवी मंदिर, संतोषी मंदिर, एयरपोर्ट रोड से वापस हिनू चौक पहुंची। रास्ते में अस्त्र-शस्त्र के खेल का प्रदर्शन भी किया जा रहा था। अध्यक्ष गोपाल थापा, सचिव गुडु मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव व अन्य शामिल थे। इधर, श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड में महाआरती का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *