जर्जर आवासों की जगह सामुदायिक भवन बनाने से लोगों को होगी सुविधा

धमतरी| टिकरापारा स्थित नगर निगम का आवासीय क्वार्टर अब पूरी तरह खंडहर हो चुका है। पहले यहां निगम के अधिकारी निवास करते थे, लेकिन रख-रखाव की कमी के कारण यह भवन जर्जर हो चुका है। यह आवास टिकरापारा के मुख्य मार्ग पर स्थित है। नगर निगम प्रशासन को इस खंडहर हो चुके क्वार्टर को तोड़कर दोबारा निर्माण पर विचार करना चाहिए। यदि इसी स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाता है, तो यह टिकरापारा के लोगों के लिए उपयोगी सुविधा साबित होगी। – कमलेश साहू, टिकरापारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *