जर्जर सड़क का डामरीकरण, लोगों को राहत

भास्कर न्यूज | रामानुजगंज रामानुजगंज नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल लरंगसाय चौक से 100 बिस्तर अस्पताल मार्ग होते हुए रामेश्वर गुप्ता के घर तक की जर्जर सड़क का लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण कर दिया गया है। लंबे समय से बदहाल पड़ी इस सड़क के सुधरने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। बीते एक वर्ष से अधिक समय से लरंगसाय चौक से वाड्रफनगर रोड तक, विशेषकर नहर के पहले, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह मार्ग नगर का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग 100 बिस्तर अस्पताल और वाड्रफनगर रोड की ओर आवागमन करते हैं। दिनभर भारी यातायात के कारण उड़ती धूल से स्थानीय नागरिक और व्यापारी परेशान थे। कई बार शिकायत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय भारती से मुलाकात कर डामरीकरण का आग्रह किया। कार्रवाई करते हुए विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से कार्य पूरा कराया। मेडिकल दुकान संचालक लालमन सोनी और स्थानीय निवासी रामेश्वर गुप्ता ने सड़क निर्माण पर संतोष जताते हुए कहा कि अब धूल और गड्ढों की समस्या से काफी हद तक राहत मिल गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *