जर्मन चांसलर मर्ज बोले- यूरोप की आजादी की गारंटी नहीं:अमेरिका से रिश्तों में गहरी दरार, नियमों से चलने वाली दुनिया खत्म

चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि यूरोप की आजादी की अब गारंटी नहीं है। मर्ज के मुताबिक यूरोप अब यह मानकर नहीं चल सकता कि उसे अपने-आप सुरक्षा मिलती रहेंगी। म्यूनिख में सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मर्ज ने माना कि यूरोप और अमेरिका के रिश्तों में गहरी दरार आ गई है। उन्होंने कहा कि नियमों से चलने वाली दुनिया खत्म हो गई है, वैश्विक व्यवस्था अब उस रूप में मौजूद नहीं रही। मर्ज ने कहा कि दुनिया अब बड़ी शक्तियों की प्रतिस्पर्धा से चल रही है। सम्मेलन में कई यूरोपीय नेता और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद रहे। सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद बनी व्यवस्था खत्म हुई मर्ज ने कहा कि सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद जो वैश्विक व्यवस्था बनी थी, वह अब खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि उस समय देश आपसी नियमों और समझ के आधार पर काम करते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मर्ज ने कहा कि ऐसे माहौल में यूरोप यह मानकर नहीं चल सकता कि उसकी सुरक्षा और आजादी अपने-आप बनी रहेगी। यूरोपीय देशों को अब ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी। जरूरत पड़े तो त्याग भी करना होगा और अपनी रक्षा व अर्थव्यवस्था खुद मजबूत करनी होगी। मर्ज के मुताबिक, अब फैसले साझा नियमों से नहीं, बल्कि ताकत और अपने-अपने हितों के आधार पर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मर्ज बोले- अमेरिका भी अकेले नहीं चल सकता मर्ज ने कहा कि आज की दुनिया में अमेरिका भी अकेले नहीं चल सकता। उनके मुताबिक, अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी बड़ी ताकत अपने दम पर हर चुनौती का सामना नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि महाशक्तियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अमेरिका को भी सहयोगियों की जरूरत है। सुरक्षा, रक्षा, तकनीक और व्यापार जैसे बड़े मुद्दों पर साझेदारी जरूरी है। सिर्फ ताकत के भरोसे आगे बढ़ना अब संभव नहीं है। मर्ज ने साफ किया कि नाटो सिर्फ यूरोप के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए भी फायदेमंद है। यह गठबंधन दोनों पक्षों को मजबूत बनाता है। इसलिए उन्होंने कहा, “आइए, हम मिलकर ट्रांस-अटलांटिक भरोसे को फिर से मजबूत करें। मर्ज के मुताबिक, यूरोप नाटो के भीतर ही एक मजबूत ताकत बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, ताकि साझेदारी बराबरी की हो। उन्होंने यह भी माना कि मर्ज ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को निशाना बनाया मर्ज ने पिछले साल म्यूनिख में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान का जिक्र करते हुए उन पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “MAGA आंदोलन की सांस्कृतिक लड़ाई हमारी नहीं है।” पिछले साल म्यूनिख सम्मेलन में जेडी वेंस ने यूरोप में अभिव्यक्ति की आजादी, आप्रवासन और पारंपरिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यूरोप अपने मूल्यों से दूर जा रहा है और कुछ देशों में फ्री स्पीच सीमित हो रही है। उनके बयान को यूरोपीय नीतियों की आलोचना के तौर पर देखा गया था। मर्ज ने उसी पर जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका की ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) राजनीति और उससे जुड़ी सांस्कृतिक बहसें यूरोप की नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि यूरोप में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन वह मानव गरिमा और संविधान के खिलाफ नहीं जा सकती। मर्ज के इस बयान को वेंस के बयान पर सीधा पलटवार माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कि यूरोप अपनी राजनीतिक दिशा खुद तय करेगा और अमेरिका की घरेलू राजनीति से दूरी बनाए रखेगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- यूरोप को भू-राजनीतिक ताकत बनना होगा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अब समय आ गया है कि यूरोप सिर्फ आर्थिक ताकत न रहे, बल्कि रक्षा और तकनीक में भी मजबूत होकर एक भू-राजनीतिक ताकत बने। उनका मतलब था कि यूरोप को वैश्विक फैसलों में ज्यादा प्रभावी भूमिका निभानी होगी। नाटो के महासचिव मार्क रुटे ने भी कहा कि सोच बदल रही है। उनके मुताबिक, यूरोप अब अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर है और नाटो के भीतर नेतृत्व की बड़ी भूमिका निभाने के लिए आगे आ रहा है। सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अन्य यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *