धमतरी| जालमपुर के कठौली तालाब से लोग निस्तारी करते हैं, लेकिन अब अनदेखी के चलते इस तालाब में जलकुंभी अटने लगा है। तालाब के चारों दिशाओं में जलकुंभी दिखाई देने लगी है। जबकि इस तालाब में मछली पालन भी होता है। इसके बावजूद तालाब की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समय रहते यदि जलकुंभी को निकाला नहीं गया, तो यह पूरे तालाब में फैल जाएगी, जिसे बाद में निकालने में परेशानी होगी। नगर निगम प्रशासन को गर्मी के दिनों में सभी तालाबों में विशेष सफाई अभियान चलाना चाहिए, ताकि बरसात के दिनों में तालाब की स्थिति सही रहे। -ललित कुमार, जालमपुर


