जलदाय विभाग में जेजेएम घोटाले के बाद सस्पेंड किए गए चीफ इंजीनियरों की पोस्ट पर दूसरे जिलों में तैनात एडिशनल चीफ इंजीनियरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जबकि विभाग के मुख्यालय (जल भवन) में इन एसीई से सीनियर एडिशनल चीफ इंजीनियर मौजूद है। प्रदेश में 100 से 250 मीटर दूर दूसरे जिलों में लगे इंजीनियरों को अतिरिक्त चार्ज देने से आगामी गर्मियों के दौरान दोनों पदों का काम प्रभावित होने का अंदेशा हो गया है। विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर चीफ इंजीनियर (शहरी) मनीष बेनीवाल को भी एपीओ कर दिया है। सीई (शहरी) का अतिरिक्त चार्ज जोधपुर प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर देवराज सोलंकी को दिया गया है। जबकि जयपुर के जल भवन में ही तैनात नीरज माथुर, संदीप शर्मा, आरके मीणा भी चीफ इंजीनियर है, लेकिन विभाग ने उनकी अनदेखी की है। इससे विभाग का रविवार को जारी हुआ पदस्थापन आदेश विवादों में आ गया है। इन्हे दिया है अतिरिक्त चार्ज अधिकारी : यहां का दिया है अतिरिक्त चार्ज देवराज सोलंकी, सीई (प्रोजेक्ट-जोधपुर) : चीफ इंजीनियर (शहरी) सुरेंद्र शर्मा, एसीई (प्रोजेक्ट-भरतपुर) : चीफ इंजीनियर (ग्रामीण) शैतान सिंह, एसीई (रीजन उदयपुर) : चीफ इंजी. प्रोजेक्ट, उदयपुर मुकेश बंसल, एसीई, अति.सचिव कार्यालय : चीफ इंजी. (प्रशासन) अजय सिंह राठौड़, एसीई, जयपुर रीजन प्रथम : एसीई, जयपुर (शहर) रीजन द्वितीय राममूर्ति चौधरी, एसई प्रोजेक्ट, चूरू : एडिशनल चीफ इंजीनियर, चूरू रीजन एसीबी ने मांगी मैसर्स भूर|म कंस्ट्रक्शन कंपनी की पत्रावली एसीबी ने प्रकरण 11/2026 को लेकर स्पेशल प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर से मैसर्स भूर|म कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए टेंडरों से जुड़ी पत्रावली मांगी है। एसीबी में एफआईआर दर्ज होने के बाद मैसर्स भूर|म कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर नहीं मिल पा रहे थे। बताया जा रहा है कि मैसर्स भूर|म कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडरों में क्वालीफाई करने के लिए विभाग के अधिकारियों पर दबाव था। 334 किमी दूर संभालेंगे अतिरिक्त चार्ज जोधपुर प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर देवराज सोलंकी को जयपुर में चीफ इंजीनियर शहरी की पोस्ट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जयपुर से जोधपुर की दूरी 334 किमी है। ऐसे में दो बड़े पदों का काम एक साथ संभालना पड़ेगा। वहीं भरतपुर प्रोजेक्ट के एडिशनल चीफ इंजीनियर सुरेंद्र शर्मा को जयपुर में ही चीफ इंजीनियर ग्रामीण का काम देखने को कहा गया है। जबकि जयपुर में ही अतिरिक्त चीफ इंजीनियर अमिताभ शर्मा, विपिन गुप्ता, अजय सिंह राठौड़, राज सिंह चौधरी तैनात है, लेकिन उन्हें चीफ इंजीनियर का चार्ज नहीं दिया। जबकि प्रमोशन की सीनियारिटी लिस्ट की कतार में इनका नंबर है। एडिशनल चीफ इंजीनियर नितिन जैन और आदित्य शर्मा एपीओ है, लेकिन उन्हें काम नहीं दिया गया है।


