जलालाबाद में किसानों को 40 साल बाद मिला नहरी पानी:सरपंच बोले- भूजल पर निर्भर थे, अब जमीनों के रेट भी बढ़े

जलालाबाद में किसानों के लिए खुशखबरी है। हल्के के किसानों को 40 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नहरी पानी मिल गया है। पंजाब सरकार ने 23 करोड़ रुपए की लागत से 8 किलोमीटर लंबी सुहेलेवाला माइनर का निर्माण करवाया है। स्थानीय सरपंच मलकीत सिंह के अनुसार, पिछले 40 सालों से निजामवाह माइनर से नहरी पानी तो मिलता था, लेकिन राजनीतिक रसूख वाले लोग पीछे ही पानी रोक लेते थे। इससे आम किसानों को केवल भूजल पर निर्भर रहना पड़ता था। किसान गुरमीत सिंह ने बताया कि पहले कई सरकारें आईं, लेकिन प्रभावशाली लोगों ने अदालतों में केस करके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को रोक दिया। मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार में विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने किसानों की मांग पर तत्काल कार्रवाई की। इस नई नहर के बनने से न केवल फसलों की पैदावार बढ़ेगी बल्कि जमीन की कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। जो जमीन पहले 10 लाख रुपए की थी, अब उसकी कीमत बढ़कर 40 लाख रुपए हो गई है। क्षेत्र के किसानों ने इस पहल के लिए विधायक गोल्डी कंबोज और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *