जलालाबाद में गाड़ी चोरी करते युवक सीसीटीवी में कैद:घर के बाहर की थी खड़ी, किसान बोला- ढूंढने वाले को 5 हजार इनाम

जलालाबाद में एक किसान की बाइक चोरी हो गई। चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस वक्त ये घटना हुई पीड़ित घर पर था। पता लगने पर किसान ने आरोपियों का पीछा भी किया l लेकिन वह भागने में कामयाब रहे l फिलहाल किसान ने बाइक ढूंढने वाले को 5 हजार रुपए नगद इनाम देने का ऐलान किया गया है l किसान हरपाल सिंह ने बताया कि वह गुरु हरसहाय तहसील के गांव टिल्लू राईं का रहने वाला हैं l जो अपने मामा को मिलने के लिए जलालाबाद के दशमेश नगर गया था l जब वह बाइक घर को बाहर खड़ा करने के बाद वह अंदर गए कि चंद मिनट बाद उन्हें बाइक स्टार्ट होने की आवाज आई l वह बाहर आए तो दो आरोपी उसकी बाइक लेकर जा रहे थे l उन्होंने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया l लेकिन वह भागने में कामयाब रहे l हरपाल सिंह का कहना है कि वह छोटा किसान है l उसे आर्थिक स्तर पर काफी नुकसान हुआ है l हालांकि आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है l इसकी शिकायत पुलिस को की गई है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *