जलालाबाद में नई अनाज मंडी का हुआ उद्घाटन:35 लाख की लागत से तैयार, किसानों को राहत, विधायक गोल्डी कंबोज रहे शामिल

पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव हलीमवाला में आज 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित नई अनाज मंडी का उद्घाटन विधायक गोल्डी कंबोज ने किया। यह मंडी दो एकड़ क्षेत्र में विस्तारित की गई है। जिससे न केवल हलीमवाला बल्कि आसपास के कई गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा होगी। फसल बेचने में आ रही थी परेशानी गांव में पहले से मौजूद फोकल प्वाइंट किसानों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था। जिसके कारण उन्हें फसल बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की लगातार मांग को देखते हुए इस फोकल प्वाइंट को विस्तारित करके अनाज मंडी का रूप दिया गया है। बेहतर बाजार होगा उपलब्ध विधायक कंबोज ने आश्वासन दिया कि गांव में शेष विकास कार्य भी जल्द ही पूरे किए जाएंगे। गांव के सरपंच ने इस पहल के लिए विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि कई वर्षों से लंबित किसानों की यह समस्या आज हल हो गई है। नई मंडी के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *