जलालाबाद में 1 घंटे में कटे 12 गाड़ियों के चालान:दो वाहनों को जब्त किया, थाने के बाहर गलत तरीके से की गई पार्क

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में सिटी थाने के बाहर अक्सर ही गलत पार्किंग में वाहनों के खड़े होने की वजह से ट्रैफिक जाम होता है। कई बार पुलिस द्वारा लोगों को अपील की जा चुकी है। लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं। आखिरकार मंगलवार को पुलिस एक्शन मोड में आई और थाने के बाहर गलत पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान कर दिए गए। करीब एक घंटे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 वाहनों के चालान किए हैं, जबकि दो वाहनों को जब्त किया है। सिटी थाने के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि थाने के बाहर लोग सड़क के बीच गाड़ियां और बाइक पार्क कर देते हैं। जिस वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसएचओ की अपील को नहीं मान रहे थे लोग ऐसे में लोग थाने के बाहर ट्रैफिक जाम होने के चलते उन पर कई तरह के सवाल खड़े करते हैं। जिसे लेकर उनके द्वारा लगातार लोगों से थाने के बाहर सड़क पर वाहन न खड़े करने की अपील की जा रही है। लेकिन कोई भी उनकी बात मानने को तैयार नहीं। इसी के चलते आज ट्रैफिक पुलिस के साथ उन्होंने विशेष अभियान चलाया और 1 घंटे के भीतर करीब 12 वाहनों के चालान किए। उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार के चालान किए गए हैं। जिनकी रसीद इन वाहनों पर लगा दी गई है। जिसमें 2 कारें और 10 बाइक है। हालांकि इनमें से दो बाइक पुलिस ने थाने में भी बंद कर दिए हैं। एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि अब लगातार ये कार्रवाई जारी रहेगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *