जलालाबाद में 5 साल बाद सुलझा जमीनी विवाद:प्रशासन ने बनाई कमेटी, दो एकड़ को तीन हिस्सों में बांटा, कराई गई निशानदेही

फाजिल्का के जलालाबाद में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में शामिल अधिकारी आज मौके पर पहुंचे और न सिर्फ सभी पार्टियों को बुलाया गया l बल्कि जमीनी विवाद को सुलझाने का दावा करते हुए निशानदेही करते हुए दो एकड़ जमीन को तीन हिस्सों में बांट दिया l 5 साल पहले दो एकड़ जमीन प्रवीण गाबा और बलविंदर सिंह ने खरीदी थी l जिसमें 10 कनाल और 6 कनाल दो जगह जमीन थी l लेकिन रजिस्ट्री एक होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था l 6 कनाल के मालिक बलविंदर द्वारा पांच कनाल जमीन आगे किसी और बेच दी है l हालांकि इस दौरान 4 से 5 बार निशानदेही करवाई गई l लेकिन विवाद वैसे का वैसे बरकरार रहा l टीम ने कराया बंटवारा एक पक्ष ने मालिकाना हक न मिलने की बात कही, लेकिन अब मामला प्रशासन के पास पहुंचा तो प्रशासन ने इस मामले को सुलझाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें तहसीलदार और पटवारी को शामिल किया गया है। आज पहुंचे अधिकारियों द्वारा उक्त जमीन का बंटवारा किया गया। बलविंदर सिंह ने बताया कि, निशानदेही के अनुसार 2 एकड़ में से 10 कनाल प्रदीप गाबा को दे दी गई है l जबकि उनके पास बची 6 कनाल में से पांच कनाल हरदेव बेदी को बेची गई थी l जो उन्हें दे दी गई है l बाकी बची एक कनाल फ्रंट उनके हवाले कर दिया गया है l तहसीलदार अवतार सिंह ने बताया कि मामले में निशानदेही के बाद कोई संतुष्ट नहीं हुआ तो प्रशासन द्वारा अब कमेटी का गठन किया गया था। इसी के तहत करवाई गई निशानदेही के बाद अब मामले को सुलझाया गया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *