जलालाबाद में पुलिस और एक्साइज विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गांव सुखेरा बोदला स्थित एक मैरिज पैलेस में छापेमारी की। मैरिज पैलेस के टॉयलेट से 300 लीटर से अधिक अवैध शराब लाहन बरामद हुई। इसके अलावा गांव में कुछ घरों की तलाशी ली गई। वहां से पशुओं के चारे के नीचे छिपाकर रखे गए लाहन के ड्रम भी मिले। पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल 700 लीटर से अधिक अवैध शराब लाहन बरामद की गई। सभी बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ऐसी कार्रवाई कर रहा है।


