अमृतसर | भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए आपरेशन सिंदूर की सफलता पर जलियांवाला बाग में 28 मई को जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति की तरफ से श्रद्धांजलि समागम करवाया जाएगा। समिति के महासचिव नैनीश बहल ने बताया कि इसमें स्कूली बच्चों के साथ आपरेशन सिंदूर, देश की विभिन्न जंगों और बाग में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी और जवानों की सेहतयाबी और बेहतर प्रदर्शन के लिए अरदास भी होगी। इसके बाद घी मंडी स्थित बीके डीएवी स्कूल में शहीदों की याद में 4 कंप्यूटर और बच्चों को ड्रेस और अन्य जरूरी वस्तुएं भेंट की जाएगी। बहल ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में सेना ने यह साबित कर दिया है कि वह दुनिया की बेहतरीन फौजों में शुमार है। उन्होंने सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी बहादुर बेटियों की तारीफ करते लोगों से अपील की है कि अपने बेटों के साथ ही बेटियों को भी सेना और अन्य आर्म्ड फोर्स का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें।


