महासमुंद| महर्षि विद्या मंदिर स्कूल ग्रुप व सहस्र शीर्षा देवी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य आरके तिवारी ने कहा हमारी धार्मिक किताबों में लिखा है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। हमारा इतिहास विरांगनाओं की कहानी से भरा पड़ा है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में भूमिका पटेल और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निशि चंद्राकर ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं का सम्मान कर पुरस्कार दिया गया।


