जल्द शुरू होगी ई-सिटी बस सेवा, दुर्ग से सीधे रायपुर एम्स, डीकेएस तक जा सकेंगे

प्रशासनिक रिपोर्टर | भिलाई दुर्ग-भिलाई सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को सस्ती परिवहन सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। आने वाले कुछ महीने में शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसें दौड़ेंगी। इन बसों का रूट तैयार किया जा रहा है। पुरानी योजना के तहत जिला प्रशासन ने 13 रूट बनाए थे, जिसमें अब कुछ और नए रूट तय करने पर विचार किया जा रहा है। ई-सिटी बस सेवा से लोग सीधे रायपुर एम्स, डीकेएस अस्पताल, घड़ी चौक तक का सफर कर सकेंगे। दूसरी दिशा में राजनांदगांव तक के लिए भी ​ि​सटी बस चलाने की योजना है। इस विषय को लेकर बुधवार को निगम आयुक्त, परिवहन विभाग व अन्य विभाग के अफसरों की बैठक हुई। आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक में ई-बस के रूट को लेकर चर्चा की गई। आयुक्त राजीव पांडेय ने कहा कि दुर्ग से सीधे एम्स और डीकेएस अस्पताल रायपुर जाने का भी रूट होना चाहिए। इसके अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वे नए रूट तैयार करें। जिससे शहर और आसपास के गांवों के लोगों को भी सुविधा मिले। शहर के अंदरूनी और जरूरी इलाके जहां लोगों का आना-जाना ज्यादा हो, उसके लिए एक्सपर्ट की टीम जांच कर रूट तैयार करेगी। आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि बसों के रूट को लेकर आम जनता भी पत्र लिखकर सुझाव दे सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *